पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

कलेक्ट्रेट में एक साथ पांच प्रधान सहायक हुए सेवामुक्त,दी गयी विदाई

04 July, 2026  |  02:05 AM
कलेक्ट्रेट में एक साथ पांच प्रधान सहायक हुए सेवामुक्त,दी गयी विदाई

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --कलेक्ट्रेट वाराणसी में काफी समय बाद पहली बार एक साथ पांच प्रधान सहायक 31 जुलाई को अपनी अधिवर्षता पूर्ण कर सेवामुक्त हुए।सभी की विदाई के लिए सुबह से ही जिला राइफल क्लब को गुब्बारों से सजाया जा रहा था।विदाई समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा तथा अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) विनय कुमार सिंह मंचासीन रहे। सेवामुक्त होने वाले कलेक्ट्रेट कर्मियों में सतीश चन्द्र श्रीवास्तव (प्रधान सहायक),जगदीश नारायण सिंह (प्रधान सहायक राजातालाब),राजेश अवस्थी(प्रधान सहायक),अशोक कुमार मिश्रा(वरिष्ठ सहायक), गोपाल सिंह यादव (वरिष्ठ सहायक) के नाम शामिल हैं। एडीएम सीटी व एडीएम प्रोटोकॉल दोनों अतिथियों ने सभी को बारी बारी से माल्यार्पण कर स्मृति चित्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात सभी सहयोगियों ने बारी बारी से माल्यार्पण व स्मृति चित्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर ने कहा कि आज आप के जीवन का पहला पड़ाव समाप्त हो रहा है, दूसरे पड़ाव की ओर आप अग्रसर हो रहे हैं।दूसरे पड़ाव में आप अपने परिवार के साथ सकुशल ज़िन्दगी गुजारेंगे यही बाबा विश्वनाथ जी से आपके सकुशल जीवन की कामना करते हैं।एडीएम प्रोटोकॉल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए मंगलमय जीवन की कामना किया। विदाई समारोह का संचालन अमित श्रीवास्तव ने तथा अध्यक्षता कलेक्ट्रेट अध्यक्ष धीरज कुमार श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर अध्यक्ष धीरज कुमार श्रीवास्तव, मंत्री शिव बली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेराल्ड विल्सन, कोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार, विजय श्रीवास्तव, अशोक कुमार यादव, सदानन्द यादव, महेश कुमार, योगेंद्र विश्वकर्मा, अफजल खान, विनोद वर्मा, मुस्ताक अहमद, अंकित चौबे, प्रमोद कुमार मौर्य, प्रमोद कुमार, रचना सिंह, अनुराधा, मनोज गुप्ता, रेनू यादव, नीरज श्रीवास्तव, माधव दयाल मेहता, प्रणव भट्टाचार्य समेत सैकड़ों कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)