पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

हरियाली तीज पर महिला अधिवक्ताओं ने बिखेरे रंग,रितु पटेल बनीं 'मिस तीज' और रागिनी सिंह 'मिसेज तीज'

04 July, 2026  |  01:57 AM
हरियाली तीज पर महिला अधिवक्ताओं ने बिखेरे रंग,रितु पटेल बनीं 'मिस तीज' और रागिनी सिंह 'मिसेज तीज'

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के गांधी सभागार में महिला अधिवक्ताओं द्वारा हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंग में डूबे इस कार्यक्रम में लगभग 125 से 130 महिला अधिवक्ताएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता,डांस प्रतियोगिता,सिंगिंग,मिस तीज और मिसेज तीज जैसे विविध आयोजन किए गए,जिनमें महिला अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 'मिस तीज' का खिताब रितु पटेल को और 'मिसेज तीज' का खिताब रागिनी सिंह को प्रदान किया गया,जिन्हें विशेष सम्मान के साथ मंच पर सराहा गया।इस सफल आयोजन की आयोजक अधिवक्ता सुधा सिंह (कोषाध्यक्ष,सीबीए) रहीं,जबकि कार्यक्रम का संचालन यामिनी शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया।निर्णायक मंडल में अधिवक्ता कमलेश त्रिपाठी,सुधा सिंह,सुनीता पांडेय,स्मृति रानी जय एवं श्री पाठक शामिल रहे, जिनकी निष्पक्ष भूमिका से प्रतियोगिताएं और भी सफल रहीं।कार्यक्रम ने न केवल पारंपरिक संस्कृति को सहेजने का कार्य किया,बल्कि महिला अधिवक्ताओं के बीच आपसी सौहार्द और ऊर्जा का भी संचार किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)