पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

दस दिवसीय शिव महापुराण एवं ग्यारह दिवसीय रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन

Updated on: 27 October, 2026
दस दिवसीय शिव महापुराण एवं ग्यारह दिवसीय रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी। शिव की नगरी काशी के पंचकोशी क्षेत्र में स्थित शांति नगर कालोनी,शिवपुर में इस पवित्र सावन के महीने में ग्यारह दिवसीय रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतिदिन सवा ग्यारह लाख पार्थिव शिवलिंग को तैयार कर पूजन एवं रुद्राभिषेक भी किया जाता है।सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस महीने में शिव पूजन से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।प्रतिदिन रुद्राभिषेक सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होकर 2 बजे तक समाप्त होता है एवं शाम 3 बजे से शिवमहापुराण की कथा प्रारम्भ एवं कथा का समापन शाम 7 बजे तक होता है। कथा का श्रवण करने आये हजारों श्रोता गड़ भी मनमुग्ध नजर आए।कथावाचक पंडित अजीत चौबे ने बताया कि शिव महापुराण भगवान शिव के बारे में एक पवित्र ग्रंथ है जो उनके विविध रूपों अवतारों ज्योतिर्लिंगों,भक्तों और भक्ति का वर्णन है।सावन के महीने में शिव महापुराण का पाठ करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।आयोजन के मुख्य यजमान पंडित विनोद शुक्ला एवं पंडित विनय शुक्ला ने बताया कि कथा और रुद्राभिषेक का आयोजन 11 जुलाई से ही प्रारंभ है एवं रुद्राभिषेक,हवन-पूर्णाहुति का समापन व भंडारा कार्यक्रम 21जुलाई को सम्पन्न होगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)