पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

आनलाइन जुआ खेलाने वाले चार अभियुक्तों को सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

04 July, 2026  |  01:50 AM
आनलाइन जुआ खेलाने वाले चार अभियुक्तों को सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-- जनपद में ऑनलाइन जुआ खेलने, खेलाने वाले और सट्टेबाजी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त काशी सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित सिगरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ऑनलाइन जुआ खेलने और खेलाने वाले चार अभियुक्तों को गुरुवार को सोनिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए जाने वाले अभियुक्तो में मोहम्मद अफजल पुत्र बदरुद्दीन निवासी नई बस्ती लालपुर पाण्डेयपुर, दूसरे का सुशील कुमार पुत्र गंगाराम प्रजापति निवासी जगतगंज थाना चेतगंज, तीसरे का इम्तियाज अंसारी पुत्र मोहम्मद अली उर्फ भोलू निवासी बादशाह बाग थाना सिगरा तथा चौथे का नाम महफूज वारसी पुत्र पीर मोहम्मद निवासी लल्लापुरा थाना सिगरा वाराणसी बताया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो एंड्राइड मोबाइल और 3760/नगदी बरामद किया।चारों अभियुक्तों को गुरुवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र ने कहा कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग ऑनलाइन भाग्यलक्ष्मी ऐप के माध्यम से जुआ खेल रहे थे। हम लोग एक से नौ तक का कोई भी नंबर चुनकर बताते हैं, यदि नंबर वेबसाइट के माध्यम से खुल गया तो जीत होती है। यदि नहीं खुला तो पैसे डूब जाते हैं। उनमें से ही मोहम्मद अफजल नाम का व्यक्ति ऑनलाइन भाग्यलक्ष्मी लॉटरी वाला जुआ खेल वह खेलवा रहा था। हम लोगों से गलती हो गई हम लोगों को माफ कर दीजिए। पुलिस द्वारा चारों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 सत्यदेव,उ0 नि0 प्रशान्त शिवहरे, हे0का0 उमेश चन्द्र यादव,का0 सुमित साहू ,का0 विनोद कुमार,का0 विकास कुमार आदि शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)