पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

रोहनिया पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

04 July, 2026  |  01:48 AM
रोहनिया पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार व‌ अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित रोहनिया पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी उम्र 16 को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त कुणाल राजभर उर्फ कुन्नू पुत्र ‌राकेश राजभर उर्फ पनारू निवासी ग्राम केसरीपुर रोहनिया को बुधवार को केसरी पुर रोहनिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कुणाल राजभर को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि वादिनी मुकदमा ने अपनी 16 वर्षीय किशोरी को कुणाल उर्फ कुन्नू राजभर द्वारा बहला- फुसला कर कहीं भाग ले जाने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर रोहनिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार को अभियुक्त को केसरी पुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 137(2),87 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 कोमल कुमार,का0 सुमन्त कुमार रावत आदि शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)