पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी में आयकर विभाग की छापेमारी, डेटा विश्लेषण के साथ खंगाले अभिलेख, चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्स सलाहकारों पर शिकंजा

04 July, 2026  |  01:47 AM
वाराणसी में आयकर विभाग की छापेमारी, डेटा विश्लेषण के साथ खंगाले अभिलेख, चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्स सलाहकारों पर शिकंजा

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

*वाराणसी।* टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की टीम ने वाराणसी में छापेमारी की। टीम ने अर्दली बाजार, सिगरा और महमूरगंज में जांच की। इस दौरान डेटा विश्लेषण के साथ ही अभिलेखों की पड़ताल की। इनकम टैक्स के रडार पर फर्जी दस्तावेज बनाकर ज्यादा रिफंड का लालच देने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट, एमएनसी और सरकारी क्षेत्रों में शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारी हैं। 

दरअसल, फर्जी दस्तावेज तैयार कर अधिक रिफंड और छूट लेने के मामले सामने आए हैं। इसको लेकर आयकर विभाग अलर्ट हो गया है। ऐसे में आयकर विभाग की टीम ने अर्दली बाजार, सिगरा और महमूरगंज आदि इलाकों में छापेमारी की। इसमें अधिक रिफंड दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का मामला सामने आया। इसके जरिये टैक्स चोरी की जा रही है। आयकर विभाग की ओर से पूरे देश में अभियान चलाकर छापेमारी की गई। 

छापेमारी मुख्य रूप से उन चार्टर्ड अकाउंटेंट, टैक्स सलाहकारों व बिचौलियों के अड्डों पर की जा रही है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाकर अधिक रिफंड दिलाने के नाम पर दस्तखत कराए हैं। इसके जरिये सरकार को भी करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है। छापेमारी से खलबली मची रही।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)