पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पीएम मोदी अगले माह आ सकते हैं काशी, जनसभा स्थल तलाश रहा प्रशासन* 

04 July, 2026  |  01:47 AM
पीएम मोदी अगले माह आ सकते हैं काशी, जनसभा स्थल तलाश रहा प्रशासन* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी।* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगस्त में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करने के साथ ही परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। जनसभा के लिए स्थल तलाशा जा रहा है। 

दरअसल, अगस्त में बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में जनसभा आयोजित कराने में मुश्किलें हो सकती हैं। इसको देखते हुए शहरी क्षेत्र में जनसभा स्थल तलाशा जा रहा है। अधिकारियों ने कॉलेज के मैदान का अवलोकन किया। 

पीएम के आगमन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि पीएम हर तीन से चार माह के अंतराल पर वाराणसी आते हैं। पीएम तीन माह पहले काशी आए थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगस्त में वाराणसी आ सकते हैं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)