पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

अवर अभियंता को सात करोड़ शासकीय धन गबन के आरोप में ईओडब्ल्यू वाराणसी ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

04 July, 2026  |  01:46 AM
अवर अभियंता को सात करोड़ शासकीय धन गबन के आरोप में ईओडब्ल्यू वाराणसी ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

      वर्ष 2012-13 के दौरान जनपद गाजीपुर के भदौरा ब्लॉक अंतर्गत स्थित 05 स्थलों को पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण योजनाओं हेतु शासन द्वारा चयन किया गया था। शासन द्वारा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड वाराणसी इकाई को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया था। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों,कर्मचारियों और ठेकेदारों के द्वारा इन स्थलों का कार्य अपूर्ण रखा गया और मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया गया,जिससे सरकार को लगभग 07 करोड़ रु की शासकीय धन की क्षति हुई। इस संबंध में वर्ष 2017 में गाजीपुर जिले के थाना ग़हमर पर कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदारों के विरुद्ध शासकीय धन गबन किए जाने का अभियोग पंजीकृत है।

      आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रकरण में संलिप्त उ.प्र.राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के तत्समय अवर अभियंता(सिविल) जितेंद्र सिंह पुत्र रामशंकर सिंह निवासी बादपुर, नेहवाई थाना मांडा,प्रयागराज को आज दिनांक 16.07.25 को लखनऊ से दोपहर लगभग 2 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)