पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

डीएम सावन मास के पहले दिन रामेश्वर तीर्थधाम पहुंच मन्दिर ,घाट ,धर्मशालाओं का अवलोकन कर लिया व्यवस्था का जाय

04 July, 2026  |  01:41 AM
डीएम सावन मास के पहले दिन रामेश्वर तीर्थधाम पहुंच मन्दिर ,घाट ,धर्मशालाओं का अवलोकन कर लिया व्यवस्था का जाय

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

 *रामेश्वर।*

काशी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सावन मास मेले के कुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने श्रावण मास के पहले दिन आज शुक्रवार को पंचकोशी के तीसरे पड़ाव तीर्थस्थल

रामेश्वर धाम मन्दिर, घाट,धर्मशालाओं सहित बैरिकेटिंग व साफ सफाई का स्थलीय अवलोकन किया। साथ ही रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर मत्था टेका।

        रामेश्वर मन्दिर के पुजारी आचार्य प0 अन्नू तिवारी से व्यवस्था सम्बन्धी वार्ता की। उन्होंने बताया कि कांवरियों की टीम जत्थे में आती है और चली जाती है। हर सोमवार को स्थानीय भीड़ उमड़ती है। प्रकाश ,पेयजल,साफ सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था चाक चौबंद रखने ,मन्दिर में भीड़ को देखते हुए महिला व पुरुष अलग लाइन की व्यवस्था हो, मन्दिर में महिला पुरुष पुलिस बल रहे, फायर ब्रिगेड ,गोताखोर, जल निगम का टैंकर,शासन द्वारा कंडम घोषित कमजोर पुराने वरूणा नदी के पुल से वाहनों को रोकने,नियमित साफ सफाई व प्रकाश की व्यवस्था का सुझाव दिया।

     मौके पर उपस्थित डीपीआरओ आदर्श ,बीडीओ सेवापुरी राजेश सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रसाद ने साफ सफाई, प्रकाश ,पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सुरक्षा को लेकर एसओ जनसा अनिल कुमार शर्मा को मुकम्मल बैरियर,वरूणा नदी घाट पर ट्यूब ,रस्सा सहित फोर्स आदि की तैनाती की व्यवस्था की जानकारी ली।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)