पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा श्रावण मास के दृष्टिगत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर भ्रमण कर किया निरीक्षण

04 July, 2026  |  01:38 AM
 पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा श्रावण मास के दृष्टिगत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर भ्रमण कर किया निरीक्षण

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज 

•  पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण तथा सीसीटीवी निगरानी, एंटी-ड्रोन प्रणाली, रैपिड रिस्पांस यूनिट, गाइडिंग स्टाफ व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का निरीक्षण कर समुचित सुरक्षा एवं सेवा-व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार, "सर"/"मैडम" कहकर संबोधन, "नो-टच" नीति, अनुशासन, साफ-सुथरी वर्दी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी एवं सेलिब्रिटी संग फोटो पर रोक हेतु निर्देश दिये गये । महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु सादे वस्त्रों में महिला पुलिस की तैनाती, विशेषकर वृद्ध, दिव्यांग और महिलाओं के लिए प्राथमिकता दर्शन व्यवस्था लागू करने को कहा गया । साथ ही, सीसीटीवी निगरानी, एंटी-ड्रोन प्रणाली, रैपिड रिस्पांस यूनिट और गाइडिंग स्टाफ की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) श्री गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त (वरूणा जोन) श्री प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा एवं अभिसूचना) श्री अनिल कुमार यादव, पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) श्री आकाश पटेल, अपर पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) श्री सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) श्री वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त (वरूणा जोन) श्रीमती नीतू व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)