पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सहजन वातावरण एवं मानव जीवन दोनों के लिए बहुमूल्य पोषक स्वास्थ्यवर्धक है*

04 July, 2026  |  01:38 AM
सहजन वातावरण एवं मानव जीवन दोनों के लिए बहुमूल्य पोषक स्वास्थ्यवर्धक है*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

      हरहुआ ब्लाक क्षेत्र में ब्लाक की ओर से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों व अमृत वन ग्राम पंचायत मुर्दहा एवं पुआरी खुर्द में पौधरोपण किया गया। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को सहजन का पौध वितरित संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा ने किया।

        श्री वर्मा ने कहा कि सहजन का पौध वातावरण व मानव स्वास्थ्य जीवन के पोषक व स्वास्थ्य वर्धक बहुमूल्य है इसे हर किसान घर व आस पास लगाएं।

       सहजन पौध वितरण के पूर्व संयुक्त बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा, एडीओ आईएसबी रवि प्रकाश सिंह,एडीओ पंचायत रवि सिंह यादव, सचिव अभिलाष कुमार, सीमा यादव एवं ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार यादव, विजय कुमार, संजय कुमार , तथा रोजगार सेवक अजय कुमार, राजेश कुमार ,पंचायत सहायक मनोज व जगदीश के साथ मुर्दहा ग्राम पंचायत में ' नवदुर्गा अमृत वन' में 160 पौध तथा पुआरी खुर्द में 123 पौध बरगद, पाकड़ ,पीपल, यूकेलिप्टस, जामुन, सागौन, सहजन के लगाए गएl साथ ही दोनों ग्राम पंचायत में आवास के 30-30 लाभार्थियों को सहजन के पौध वितरित किया गया।

        श्री वर्मा ने बताया कि विकासखंड के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में 83189 वृक्ष 15 अमृत वन 16 अमृत मार्ग सहित ग्राम सभा की अन्य सार्वजनिक भूमि पर रोपित कर वृहद वृक्षारोपण को साकार रूप देकर लक्ष्य पूरा किया गया l

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)