पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

बागेश्वर धाम में धर्मशाला की दीवार गिरी, महिला की मौत

04 July, 2026  |  01:31 AM
बागेश्वर धाम में धर्मशाला की दीवार गिरी, महिला की मौत

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

"छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के धर्मशाला की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से उत्तर प्रदेश निवासी महिला श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 11 घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक महिला की पहचान अनीता देवी (40) पत्नी राजू के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलाहट गांव की रहने वाली थी। घायलों के परिजन ने बताया कि वे धर्मशाला में सो रहे थे, अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर आ गिरी।

इससे पहले 3 जुलाई को भी बागेश्वर धाम परिसर में ही टेंट गिर गया था। लोहे का एंगल सिर में लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी जबकि भगदड़ में 8 लोग घायल हुए थे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)