पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

डीपीओ को लखनऊ में किया गया सम्मानित 

04 July, 2026  |  01:31 AM
डीपीओ को लखनऊ में किया गया सम्मानित 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- गंभीर कुपोषित बच्चों के प्रबंधन के लिए आयोजित संभव अभियान 2024 में वाराणसी को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सिंह को लखनऊ में आयोजित समारोह में विभागीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी के अलावा नगर परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सुंदरपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सरिता सिंह को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रदेश में पहला स्थान श्रावस्ती जिले को मिला है।ज्ञातव्य हो कि गत वर्ष जुलाई से सितंबर महीने के बीच संभव अभियान चलाया गया था। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के नेतृत्व में एवं निगरानी में विशेष वजन सप्ताह आयोजित कर 779 गंभीर कुपोषित (सैम) एवं 8147 मध्यम (मैम) बच्चों का चिन्हांकन किया गया था और उन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा, उचित पोषण परामर्श एवं पोषण पुनर्वास केंद्र की मदद से एक वर्ष में सामान्य श्रेणी में लाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। वर्ष 2025 में भी माह जुलाई से सितंबर के मध्य संभव अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ प्रदेश स्तर पर लखनऊ में होटल रेंनसां में विभागीय मंत्री बेबी रानी मौर्या द्वारा किया गया और उसी कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदों को सम्मानित भी किया गया। तीसरे स्थान पर उन्नाव रहा और मंडल के चंदौली जिले को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)