पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

मार्कण्डेय आईटीआई में निशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन

04 July, 2026  |  01:29 AM
मार्कण्डेय आईटीआई में निशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

मार्कण्डेय आईटीआई चौबेपुर में रविवार को आर जे शंकरा नेत्र चिकित्सालय के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतर्गत कुशल चिकित्सकों की टीम द्वारा डॉ ओंकार विश्वकर्मा के नेतृत्व कुल 206 लोगों का नेत्र परिक्षण किया गया तथा 50 मोतियाबिंद के मरीजों का चयन कर ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों तथा अतिथिगण रविकांत मलिक थानाप्रभारी चौबेपुर, सीओ आर आस सोनकर, सेवानिवृत सीओ राजेंद्र सिंह, सनातन ब्रह्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष आनंद महाराज व्यापार मंडल अध्यक्ष नन्हे जायसवाल, कैलाश सोनकर, शिवम चौबे, सोनू कन्नौजिया, अरविन्द उपाध्याय इत्यादि का स्वागत संस्थान के निदेशक अरुण कुमार तिवारी ने किया तथा सभी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के उपनिदेशक अपूर्व कुमार तिवारी ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)