पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी श्री शिवहरी मीना, द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले मातमी जूलूसो को शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत निरीक्षण

04 July, 2026  |  01:28 AM
 वाराणसी श्री शिवहरी मीना, द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले मातमी जूलूसो को शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत निरीक्षण

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी श्री शिवहरी मीना, द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले मातमी जूलूसो को शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत चौकाघाट, नक्खीघाट, दोषीपुरा, सरैया, गोलगड्डा, विश्वेश्वरगंज, धनेशरा, बड़ी बाजार , तेलियान फाटक, जलालपुर एवं आस पास के संवेदनशील स्थानों तथा थानाक्षेत्र लोहता में ताजिया जुलूस/अखाड़ा के निकलने वाले समस्त मार्गाे का पुलिस, पीएसी तथा आरएएफ के साथ पैदल गस्त करते हुए जुलूस/अखाड़ा के मार्गाे का निरीक्षण/भ्रमण करते हुए एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी करायी गयी। निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी को मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले मातमी ताजिया जुलूस/अखाड़ा को शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त जोन वरूणा श्री प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपयुक्त काशी श्री सरवणन टी., अपर पुलिस उपयुक्त, प्रोटोकॉल श्री सुशील कुमार गंगा प्रसाद एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री ईशान सोनी, सहायक पुलिस आयुक्त, रोहनिया श्री संजीव कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)