पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सपाइयों ने अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया 

04 July, 2026  |  01:24 AM
सपाइयों ने अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -अर्दली बाजार स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने कहीं केक काटा, तो कहीं हवन पूजन, तो कहीं वृक्षारोपण किया गया तो कहीं गरीब असहाय लोगों में फल आदि का वितरण का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पीडीए के महानायक एवं गरीबों, शोषितों, वंचितों के सम्मान की रक्षा करने वाले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश का चाैमुखी विकास कर सकते हैं। भाजपा के सरकार में पीडीए के लोगों के साथ लगातार उत्पीड़न और अन्याय किया जा रहा है। पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि पीडीए की बढ़ती ताकत से भाजपा घबरा गई है। पीडीए की बुनियाद पर ही 2027 में समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने तथा संचालन संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, शशि प्रताप सिंह, प्रवक्ता संतोष यादव, राम बालक पटेल, भीष्म नारायण यादव, उमाशंकर यादव, केशर यादव, धर्मेंद्र यादव, लव कुश यादव, सुशील शर्मा, अखिलेश यादव, उमा यादव, पुतुल यादव, शशि कला यादव, गोपाल यादव, दिलशाद अहमद, अजय यादव, संदीप शर्मा समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)