पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित अभियुक्त जयहिंद पाल को थाना सिंधोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

04 July, 2026  |  01:20 AM
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित अभियुक्त जयहिंद पाल को थाना सिंधोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *वाराणसी* थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मरूई से आत्महत्या के लिए उकसाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 113/2025 धारा 107 बीएनएस में वांछित अभियुक्त जयहिन्द पाल पुत्र धर्मराज पाल, निवासी ग्राम मरुई, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*घटना का विवरण–* अभियुक्त जयहिंद पाल और मृतका दोनों एक ही गांव के निवासी थे। उनके बीच प्रेम संबंध था तथा वे लगभग एक वर्ष से आपस में संवाद कर रहे थे। अभियुक्त द्वारा विवाह से इनकार किए जाने तथा अभियुक्त के पिता द्वारा उसके विवाह हेतु अन्य स्थान पर लड़की देखने जाने की बात सुनकर, मृतका ने आहत होकर दिनांक 22.06.2025 को अभियुक्त के घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । मृतका के पिता के तहरीर पर थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)