पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

धनराज पिल्लै ने खिलाड़ियों को दिया किट

04 July, 2026  |  01:02 AM
धनराज पिल्लै ने खिलाड़ियों को दिया किट

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- चार बार के ओलंपियन और पद्मश्री धनराज पिल्लै ने ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी के सभी 80 खिलाड़ियों लड़के और लड़कियों को मंगलवार को प्रातः 7:00 बजे विवेक एकेडमी मैदान हरहुआ में किट वितरित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल का टिप्स दिया। धनराज पिल्लै ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि खिलाड़ी गरीब घर से ही पैदा हुए हैं। मेरे पास भी खाने का पैसा नहीं था लेकिन खेलने का जुनून था और देश के लिए कुछ करने की जिद सवार थी। इसलिए यहां ओलंपियन राहुल सिंह और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतनाम वत्स जो आपको सिखा रहे हैं, उनको ध्यान से सीखो और दिल लगाकर मेहनत करो। ये इनका अनुभव ही आपको ऊपर ले जाएगा। राहुल आज इसी गरीबी से उठकर जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर बने हैं। ललित उपाध्याय इसी गरीबी से उठकर डीसीपी बने हैं। आप लोगों में से कोई भी बन सकता है। सिर्फ कड़ी मेहनत ही रंग लाती है। इस अवसर पर गौरीशंकर सिंह, ओलंपियन राहुल सिंह सतनाम वत्स, अरुण सिंह, प्रिंस श्रीवास्तव, सतीश सिंह, राम ललित सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)