पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

काशी में 37 अन्नपूर्णा भवनों का हो चुका निर्माण

04 July, 2026  |  12:50 AM
काशी में 37 अन्नपूर्णा भवनों का हो चुका निर्माण

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* योगी सरकार उचित दरों की दुकानों को अब अपना छत दे रही है। सरकार उचित दरों की दुकानों के लिए मल्टीपर्पज़ "अन्नपूर्णा भवन" बनवा रही है। सस्ते मूल्य की सरकारी राशन के साथ ही यहां की सुविधाएं लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में सहायक बन रही है। अमृत महोत्सव के तहत काशी में हर वर्ष 75 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण होना है। पिछले साल हुई योजना की शुरुआत से अभी तक 37 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है।  

योगी सरकार उचित दर की राशन की दुकान चलाने वाले कोटेदारों को निःशुल्क अन्नपूर्णा भवन दे रही है, जिससे उनकी आय बढ़ सके और सुविधा मिल सके।मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि अन्नपूर्णा भवन ऐसा बहुउद्देशीय भवन है ,जहां से कोटेदार उचित मूल्य के राशन के साथ जन सुविधा केंद्र का भी संचालन कर सकेंगे। इसके अलावा संचालक यहां जनरल स्टोर भी खोल सकते हैं, इसकी बिक्री बाजार दर पर होगी। सभी अन्नपूर्णा भवन में ई-वेइंग स्केल युक्त ई-पॉस मशीन होगा, जिससे राशन की घटतौली को रोका जा सके और कार्डधारकों को सरकार द्वारा दिए जा रहे उनके हक़ का पूरा राशन मिल सके। 

जिलापूर्ति अधिकारी के.बी. सिंह ने बताया कि उचित मूल्य की राशन की दुकानों के लिए ख़ास स्थानों पर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराकर कोटेदारों को दिया जा रहा है, जिससे खाद्यान्न रखने के लिए समुचित स्थान हो। अन्नपूर्णा भवन के निर्माण से कोटेदारों का पैसा बचने के साथ सुविधा भी मिल रही है। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि वाराणसी में उचित दर की 1315 दुकान है। इस वर्ष 37 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का लक्ष्य था ,जिसमे 21 पूर्ण हो चुकी है ,वहीं पिछले वर्ष बने 16 अन्नपूर्णा भवन संचालित हो रहे है। दोनों वर्षो को मिलाकर कुल 37 अन्नपूर्णा भवन का कार्य पूर्ण हो गया है। इस वर्ष के लक्ष्य के मुताबिक शेष 16 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। *विकास खंड में पूर्ण हो चुके अन्नपूर्णा भवनों की संख्या* -आराजीलाइन-4 -बड़ागांव --5 -चिरईगांव--2  -चोलापुर--5  -हरहुआ--6  -काशी विद्यापीठ--4  -पिण्डरा--6  -सेवापुरी--5

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)