पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस आयुक्त श्री एस. चन्नप्पा को दी गई भावभीनी विदाई

04 July, 2026  |  12:47 AM
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस आयुक्त श्री एस. चन्नप्पा को दी गई भावभीनी विदाई

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़आज दिनांक 01 जून 2025 को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) श्री एस. चन्नप्पा को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र पद पर हुये स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी । समारोह के दौरान श्री चन्नप्पा को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया । विदाई समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, श्री पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी वाराणसी, श्री सत्येंद्र कुमार व कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे । सभी ने श्री चन्नप्पा के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)