पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पीएचसी हरहुआ पर डेंगू दिवस गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

04 July, 2026  |  12:27 AM
पीएचसी हरहुआ पर डेंगू दिवस गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*हरहुआ* पीएचसी हरहुआ आज डेंगू दिवस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने बताया कि डेंगू का लक्षण सबसे पहले उल्टी होने, सर दर्द, थकान, कमजोरी आदि जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं, ऐसे में कभी-कभी तेज बुखार से भी शुरुआत हो सकता है, इसके लिए आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा और रैली के माध्यम से स्कूल के बच्चों को भी मच्छर से डेंगू के बचाओ अभियान चलाया जाएगा।     

      स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता ने बताया की विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े के मुताबिक पिछले एक साल में दुनिया भर में डेंगू के सात लाख के आसपास मामले देखे जा चुके हैं। डेंगू की गंभीरता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ग्रेड थ्री इमरजेंसी घोषित किया था। डेंगू दिवस 2025 में डेंगू की रोकथाम के लिए हमें जल्दी रिएक्ट करना चाहिए साथ ही वातावरण को साफ रखना होगा ताकि डेंगू को कम किया जा सकें। 

    इस अवसर पर एआओ श्री नाथ यादव, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक बसंत लाल श्रीवास्तव, राकेश कुमार फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राकेश कुमार, संदीप भारती,संतोष सिंह मनीष गुप्ता कार्यालय सहायक पंकज सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)