पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*हौसला बुलंद बदमाशों ने दरोगा समेत चार का मोबाइल छीना, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी

04 July, 2026  |  12:25 AM
*हौसला बुलंद बदमाशों ने दरोगा समेत चार का मोबाइल छीना, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* क्षेत्र के मिर्जामुराद क्षेत्र में बुधवार की देर रात बदमाशों ने एक घंटे के अंदर दरोगा व भाजपा नेता समेत चार लोगों का मोबाइल छिनैती करते हुए सनसनी फैला दिया वही पीड़ितों को किसी तरह मिर्जामुराद पुलिस मैनेज कर मोबाइल छिनैती के जगह गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल मिलने का आश्वासन देकर वापस भेज दी।

पीड़ित सेवापुरी भाजपा मंडल महामंत्री छतेरी (मिर्जामुराद) निवासी अरुण तिवारी ने बताया कि बाइक से वाराणसी के तरफ जा रहा था मिर्जामुराद ओवरब्रिज से पहले डंगहरिया गांव के सामने हाइवे पर पीछे से आये बिना नंबर की पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल छीनकर राजातालाब की तरफ भाग निकले।अरुण तिवारी ने बताया कि मोहनसराय तक बदमाशो का पीछा किया फिर बदमाश गायब हो गए।वही दूसरी घटना भी डंगहरिया (मिर्जामुराद) गांव के सामने भदोही जिले के औराई निवासी अभिषेक श्रीवास्तव का पीछे से आये बाइक सवार बदमाशो ने मोबाइल छीनकर भाग निकले।तीसरी घटना रूपापुर (मिर्जामुराद) ओवरब्रिज पर हुआ प्रयागराज में तैनात दरोगा अश्वनी मौर्या आगे जेब में मोबाइल रखे थे उसी समय पीछे से आए बदमाशो ने मोबाइल छीनकर भाग निकले।चौथी घटना खोचवा (मिर्जामुराद) के पास हुआ चर्चा के अनुसार बाइक से जा रहे एक युवक का बदमाशो ने मोबाइल छीनकर औराई के तरफ भाग निकले।मोबाइल छिनैती की तहरीर लेकर रात में ही पहुंचे पीड़ितों को मिर्जामुराद पुलिस मोबाइल मिल जाने का आश्वासन देकर तहरीर बदलवाकर मोबाइल गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर ली।ग्रामीणों में चर्चा रही कि क्षेत्र में आए दिन मोबाइल छिनैती की घटनाये हो रही है लेकिन मिर्जामुराद पुलिस हर बार की तरह छिनैती की जगह गुमशुदगी दर्ज कर शांत हो जाती है।जिसके कारण बदमाशों के हौसले बुलंद है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)