पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*हाट स्पॉट चयनित कोइराजपुर में अभियान के तहत हुआ सघन विद्युत चेकिंग

04 July, 2026  |  12:23 AM
*हाट स्पॉट चयनित कोइराजपुर में अभियान के तहत हुआ सघन विद्युत चेकिंग

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ क्षेत्र के हॉटस्पॉट एरिया कोईराजपुर में अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में मेगा अभियान चलाया गया। जिसमें मंडल के अधिशासी अभियंता उपखंड अधिकारी सहायक अभियंता और अभियंता मीटर के अवर अभियंता टीजी 2 द्वारा 388 उपभोक्ताओं के परिसर का जांच किया गया। जिसमें 8 उपभोक्ता विद्युत चोरी करते हुए पाए गए, 29 उपभोक्ताओं का भार वृद्धि किया गया, 4 उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन किया गया,16 उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए गए। 14 लोगों का विद्युत बिल बकाया पर लाइन विच्छेदन किया गया, एवं 4.5 लाख का राजस्व वसूली किया गया।

      अभियान में अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा, उपखंड अधिकारी अभिजीत कुमार साह ,उपखंड अधिकारी शुभम जैन, उपखंड अधिकारी सियाराम यादव, उपखंड अधिकारी अखिलेश गुप्ता, सहायक अभियंता राजेश यादव, अवर अभियंता लालब्रत प्रजापति ,विवेक मौर्य, सर्वेश बिंद ,गोविंद प्रकाश ,रवि शिव शंकर वर्मा नागेंद्र सरोज, शिवबचन यादव दीपू कुमार, कुमार पंकज चौहान, विशाल कुमार मिश्रा, एवं अन्य विभाग के कर्मचारी और लाइनमैन उपस्थित रहें।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)