पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

आदित्य नारायण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास*

04 July, 2026  |  12:21 AM
आदित्य नारायण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी के चोलापुर स्थित आदित्य नारायण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में हाई स्कूल और 12वीं कक्षा के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

*हाई स्कूल के टॉपर*

आदित्य नारायण पब्लिक स्कूल के हाई स्कूल के छात्रों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। आदर्श कुमार और हर्ष गोस्वामी ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। महिमा गोस्वामी ने 90% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा निहालिका सिंह और प्रखर सिंह ने 85% अंक प्राप्त किए, जबकि प्रिंस वर्मा ने 84% अंक प्राप्त किए।

*12वीं के टॉपर*

12वीं कक्षा में सलोनी मिश्रा ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। श्रेया मिश्रा ने 93% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जय विश्वास ने 92% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा श्रेया गोस्वामी ने 91% अंक प्राप्त किए, जबकि खुशी चौहान ने 88% और शिवा सिंह ने 85% अंक प्राप्त किए।

*विद्यालय परिवार ने दी बधाई*विद्यालय के प्रबंधक सतीश कुमार सिंह और प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने छात्रों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी। विद्यालय परिवार ने छात्रों की मेहनत और प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)