पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण जल जीवन के पानी से ग्रामीण परेशान*  

04 July, 2026  |  12:19 AM
*स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण जल जीवन के पानी से ग्रामीण परेशान*  

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- प्रधानमंत्री की संसदीय क्षेत्र वाराणसी के विकासखंड चोलापुर ग्राम पंचायत जगदीशपुर में जल जीवन मिशन से परेशान ग्रामीण ने बताया कि जल जीवन पानी से बहुत से ही समस्या का सामना करना पड़ता है जल जीवन मिशन की विफलता:एक साल से नहीं लगी टोटी, ग्रामीण परेशान

क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव ने बताया कि कई सालों से पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ था। घरों के बाहर तक पानी कनेक्शन के पाइप डाले गए, लेकिन टोटियां अभी तक नहीं लगाई गईं।ऐसे कई गांवों में अधिकांश घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कुछ घरों में जहां पानी पहुंच रहा है, वहां भी टोटियों की कमी के कारण पाइप खुले पड़े हैं। इससे पानी सड़कों-गलियों एवं घरों में पानी बह रहा है।जगदीशपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव का कहना है कि योजना सिर्फ कागजों तक सीमित है। उनका आरोप है कि जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार हो रहा है। ग्रामीणों ने टूटी पाइपलाइन और टोटियों की समस्या को लेकर कई बार टोल फ्री नंबर पर शिकायत किए। अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।ग्रामीणों की मांग है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। इससे पानी की बर्बादी रुकेगी और लोगों को पीने का पानी मिल सकेगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)