पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 245 गर्भवती महिलाओं की हुयी जांच

04 July, 2026  |  12:17 AM
सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 245 गर्भवती महिलाओं की हुयी जांच

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर आज शुक्रवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम में कुल 245 गर्भवती महिलाओं की जॉच की गयी। 9 गर्भवती हाईरिस्क(उच्च जोखिम)में पायी गयी। पांच गर्भवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

          अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 हरीश चंद्र मौर्य व पीएचसी प्रभारी हरहुआ ने बताया कि शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से हर महिने की 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। चिकित्सा प्रभारी हरहुआ, डॉ0 नन्दआसरे और स्टाफ नर्स संजू कुमारी रोजमेरी बोथा द्वारा जांच की गयी।जिसमें 21 गर्भवती महिलाओं की बीपी,शुगर,एचआईवी, हिमोग्लोबिन आदि जॉच की गयी।जिसमें 3 हाईरिस्क गर्भवती व 2 अन्य को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

            डॉ0 मनु चतुर्वेदी ,ब्लाक कार्यक्रम प्रबन्धक बसंतलाल श्रीवास्तव,अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव, फार्मासिस्ट राकेश कुमार,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह,सीएचओ गौरव शर्मा ,बजरंग सिंह राठौर,अंकुश कुमार यादव,एएनएम देवस्मिता, शालिनीकुमारी,किरणलता,सुचिता सिंह ,शशिकला,राजकुमार , मिलन सिंह ने सहयोग किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)