पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*सपा प्रतिनिधि मंडल पहुंचा कचहरी, बीसीआई के पूर्व को-चेयरमैन को दिया समर्थन

04 July, 2026  |  12:15 AM
*सपा प्रतिनिधि मंडल पहुंचा कचहरी, बीसीआई के पूर्व को-चेयरमैन को दिया समर्थन

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पूर्वाह्न वाराणसी कचहरी पहुंचा। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, एमएलसी आशुतोष सिन्हा व पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में कचहरी पहुंचे प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता अनुज यादव के साथ बार कौंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व को-चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी के चौकी पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनकी लड़ाई को अपना समर्थन दिया। 

श्रीनाथ त्रिपाठी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि वे खुद वकील है। ऐसे में अपने ही वकील समाज के पुरोधा के साथ अन्याय कैसे देख सकते है। उन्होंने श्रीनाथ त्रिपाठी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े है और इस लड़ाई को उनकी पुनः बहाली तक जारी रखेंगे। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधि मंडल श्रीनाथ त्रिपाठी को अपना समर्थन देने के लिए आया है। उनकी इस लड़ाई में सपा का हर कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि श्रीनाथ त्रिपाठी सदैव अधिवक्ताओं के हित के लिए लड़ते आए है। ऐसे में उनके साथ अन्याय हुआ है। हम सभी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की लड़ाई लड़ने वाले श्रीनाथ त्रिपाठी को जिस मनमाने तरीके से उनके पद से हटा दिया, उसका समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध करती है। इस अवसर पर फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव ने कहा कि श्रीनाथ त्रिपाठी सदैव अधिवक्ता हित के लिए आवाज उठाते आए है। ये बातें सरकार को पसन्द नहीं आई, क्योंकि वर्तमान सरकार अधिवक्ताओं के लिए आज तक कुछ भी नहीं की है। श्रीनाथ त्रिपाठी को उनकी इसी अधिवक्ता हित की आवाज उठाने का खामियाजा भुगतान पड़ रहा है। हालांकि अब इस लड़ाई को अधिवक्ता समाज के साथ ही राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है। प्रतिनिधि मंडल में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, विधायक कमलाकांत राजभर, पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश राय उर्फ लल्लन राय, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, विधायक राम अचल राजभर, वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, सपा नेत्री रीबू श्रीवास्तव, सपा नेता प्रदीप जायसवाल, डॉ. अजय चौरसिया, डीएन यादव, कमलेश यादव, प्रतीश राय, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश तिवारी, रवि तिवारी, रोहित यादव, रुद्र नाथ तिवारी, मनीष सिंह, संतोष यादव बबलू, सुनील यादव, संदीप यादव, मयंक मिश्रा, नीरज यादव, मो.जावेद, नीरज सिंह, बंटी खान, देव प्रसाद समेत कई अधिवक्तागण शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)