पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत चेकिंग अभियान के दौरान बिजली का तार चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार* 

04 July, 2026  |  12:14 AM
ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत चेकिंग अभियान के दौरान बिजली का तार चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम और गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में, तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में, आज दिनांक 07.05.2025 को थाना फूलपुर पुलिस टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान के दौरान स्कार्पियो कार से चोरी के 02 बंडल बिजली के तार लगभग 1 कुंतल अनुमानित कीमत 30,000/- रुपये के साथ अभियुक्तगण 1.संदीप कुमार पटेल पुत्र बच्चन पटेल उम्र करीब 25 निवासी ग्राम बचौरा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी 2. संदीप कुमार पटेल पुत्र स्व0 शिवलाल पटेल निवासी ग्राम बचौरा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष, 3. अभिषेक कुमार दूबे पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ग्राम बराई थाना फूलपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष को रामपुर ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। 

दिनांक 07.05.2025 को उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा शीतम सरांय (थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर) क्षेत्र से बिजली विभाग के खंभे से एल्युमीनियम तार चोरी कर स्कॉर्पियो वाहन से ला रहे थे। थाना फूलपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान के तहत चेकिंग के दौरान, रामपुर ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई। ।

 अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह इस बिजली के तार को छोटा-छोटा करके लोगों को बेच देते हैं। आज वह चोरी के तार को लेकर जा रहे थे कि उन्हें पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया।• 02 बंडल एल्युमीनियम बिजली तार• 01 अदद तार कटर औजा• 01 अदद स्कॉर्पियो कार (घटना में प्रयुक्त)इस अभियान में थाना फूलपुर पुलिस टीम का पूर्ण योगदान रहा है ।

 

 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)