पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*मृतक के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, दिया सहायता राशि*

04 July, 2026  |  12:14 AM
*मृतक के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, दिया सहायता राशि*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* बेनीपुर गांव (मिर्जामुराद) में बुधवार की दोपहर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर बीते 25 अप्रैल को बिजली मिस्त्री फायराम राजभर की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने के मामले में मृतक को परिजनों से मिलने सपा का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक के घर पहुंचा और मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ ही शोक संवेदना व्यक्त कर मृतक के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और प्रतिनिधि मंडल द्वारा परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपया नगद दिया गया।इस दौरान सपा के विधायक/राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर ने कहां की इस दर्दनाक घटना की खड़ी निंदा सपा करती है और बोले कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है कब किसकी हत्या हो जाए किसी को पता नही है, सरकार पूरी तरह विफल है।उन्होंने कहां की बहुत जल्दी सपा के लोग पुलिस कमिश्नर से मिलकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, पूर्व मंत्री/प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रीबू श्रीवास्तव, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान, विधायक कमलाकांत राजभर, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, प्रदेश सचिव अमन यादव 'अन्नू', विधानसभा अध्यक्ष पाखंडी बिन्द, रामसिंह यादव, उमेश प्रधान, सुभाष राजभर, लालमन राजभर, कन्हैया राजभर, जिला सचिव रामसुंदर यादव, ईशान मिल्की समेत दर्जनों सपा के लोग मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)