पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने श्रम दिवस पर श्रमिकों को किया सम्मानित, बाबा का प्रसाद हुआ वितरित

04 July, 2026  |  12:03 AM
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने श्रम दिवस पर श्रमिकों को किया सम्मानित, बाबा का प्रसाद हुआ वितरित

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी।* अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से श्रमिकों के समर्पण और कठिन परिश्रम को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण ने इस अवसर पर सभी श्रमिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। वहीं श्रमिकों को सम्मानित भी किया। 

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सनातन धर्म की आस्था को संरक्षित करने और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के अनुभव को और अधिक दिव्य बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस वर्ष सावन मास में अपार श्रद्धालु संख्या और विभिन्न सनातन परंपराओं के अवसर पर नवाचारों के साथ मंदिर की व्यवस्थाओं को भव्य बनाए रखने में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि महादेव की कृपा और श्रमिकों के अथक प्रयासों से सभी चुनौतियों को 100 फीसदी त्रुटिहीनता के साथ पूरा किया गया।इस अवसर पर श्रमिकों को भगवान विश्वनाथ के प्रसाद के रूप में वस्त्र भेंट किए गए, जो उनके योगदान के प्रति न्यास की कृतज्ञता का प्रतीक है। कार्यक्रम में मंडलायुक्त और न्यास की कार्यपालक समिति के अध्यक्ष द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और निर्देशों की भी सराहना की गई।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)