पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

महिला अपराध के मामले में 25 दोषियों को हुई सजा, एडीसीपी की प्रभावी पैरवी ला रही है रंग

03 July, 2026  |  11:59 PM
महिला अपराध के मामले में 25 दोषियों को हुई सजा, एडीसीपी की प्रभावी पैरवी ला रही है रंग

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *वाराणसी* कमिश्नरेट वाराणसी में लेडी सिंघम के नाम से विख्यात एडिशनल डीसीपी महिला और अपराध ममता रानी चौधरी के नेतृत्व में महिला अपराध के मामले में वाराणसी की पुलिस सख्त नजर आ रही है और लगातार दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर रही है । विदित हो कि एडिशनल डीसीपी महिला और अपराध ममता रानी चौधरी के प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप सन 2025 में अभी तक कुल 36 मामलों में माननीय न्यायालय के द्वारा फैसला सुनाया गया । जिसमें महिला अपराध के मामले में 25 अभियुक्त को आरोप साबित होने पर सजा दिलाई गई । वही एडिशनल डीसीपी महिला और अपराध ममता रानी चौधरी ने कहा कि महिलाओं के समस्याओं का समाधान करना उनकी प्रथम प्राथमिकता है साथ ही साथ महिला अपराध से संबंधित दोषियों को सख्त सजा हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)