पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पलहीपट्टी का हुआ एक्सटर्नल असेसमेंट*

03 July, 2026  |  11:58 PM
आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पलहीपट्टी का हुआ एक्सटर्नल असेसमेंट*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*14 प्रकार के जांच ,62 तरह की दवाओं सँग टेलीमेडिसिन परामर्श का जनता को मिलेगा अब लाभ।

संवाद सहयोगी ,जागरण,हरहुआ : भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान आरोग्य मन्दिर की स्थापना की गई है।स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के ये स्वास्थ्य इकाई का नेशनल क्वॉलिटी इंश्योरेंस करवाया जा रहा है जिसमें ब्लाक के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पलहीपट्टी का आज सोमवार को एक्सटर्नल असेसमेंट सम्पन्न हुआ।

               इसका एसेसमेंट एनएच‌एसआरसी की टीएम श्रीमती दीपिका शर्मा, एवं श्रीमती प्रीति संगीता बरा द्वारा किया गया। 

आरोग्य मंदिर के सीएचओ आशीष भारद्वाज तथा एएनएम रितु सिंह क्षेत्रीयआशाएं विद्यावती एवं आरती देवी उपस्थित रही।सभी स्वास्थ्य की सुविधाएं दूरस्थ क्षेत्र में जनमानस को पहुंचाया जाएगा तथा क्षेत्र में गैर संचारी तथा संचारी रोगों का परिवार नियोजन जच्चा बच्चा का इलाज क्षेत्रीय जनता को उनके घर के पास ही दिया जाएगा। 

      किसी विषम स्थिति में टेली मेडिसिन के द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सा से सलाह लेकर भी इलाज किया जाएगा ताकि किसी भी बीमारी के लिए शहर जाना न पड़े। 

      प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार ने अपने सभी आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सभी लोगों का इलाज सुचारू रूप से किया जाए जांच तथा दवा लोकल स्तर पर दे दी जाए। 

       असेसमेंट के समय ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक बसंत लाल श्रीवास्तव, ब्लॉक सामुदायिक प्रोग्राम प्रबंधक संगीता, क्षेत्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योति सिंह, गुंजा शर्मा, सुनीता, नीतू वर्मा, ममता, एवं क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंकुश यादव, शशिकांत, गौरव, सुरभि, पूजा उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)