पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

ग्रापए ने आतंकी घटना की निंदा और कठोर कार्रवाई की मांग

03 July, 2026  |  11:55 PM
ग्रापए ने आतंकी घटना की निंदा और कठोर कार्रवाई की मांग

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *वाराणसी* ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सदर तहसील के द्वारा शनिवार को अपर जिला अधिकारी आलोक कुमार वर्मा को कश्मीर पहलगाम आतंकी घटना की निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की गई।प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में विजय शंकर चौबे अध्यक्ष सदर तहसील, पूर्व अध्यक्ष सदर तहसील जयंत कुमार सिंह, तौफीक खान, आर एन श्रीवास्तव, रमेश शर्मा अध्यक्ष राजातालाब, अशोक पांडे, अखिलेश पांडे, राहुल गौड आदि लोग मौजूद रहे।ज्ञापन में कहा गया कि कश्मीर पहलगाम आतंकी घटना की निंदा की जाती है और सरकार से मांग की जाती है कि इस घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिला अधिकारी को आश्वस्त किया कि संगठन आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ खड़ा है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)