पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

नवागत मंडलायुक्त ने कार्यभार ग्रहण किया*

03 July, 2026  |  11:52 PM
नवागत मंडलायुक्त ने कार्यभार ग्रहण किया*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। नवागत मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने मण्डलीय कार्यालय पहुँचकर 69 वें मंडलायुक्त के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने वर्तमान मंडलायुक्त को कार्यभार ग्रहण कराया। नवागत मंडलायुक्त एस राजलिंगम 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान मंडलायुक्त आईएएस कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा कमिश्नरी कार्यालय में बनकर तैयार नये ऑफिस भवन का फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत मंडलायुक्त द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों तथा कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा उनके कार्य के बारे में विस्तार से जाना। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि सभी लोग मिलजुल कर काम करें ताकि मंडल नित नई ऊंचाइयों को छुए।कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, अपर आयुक्त प्रशासन राकेश गुप्ता, अपर आयुक्त न्यायिक सुभाष यादव, अपर निदेशक सूचना सुरेंद्र नाथ पाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अविनाश शर्मा समेत कमिश्नरी के कर्मचारी उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)