पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

 आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की चिरयीगांव ब्लाक पर हुई बैठक

03 July, 2026  |  11:50 PM
 आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की चिरयीगांव ब्लाक पर हुई बैठक

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी - उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण संगठन के बैनर तले ब्लाक की कार्यकर्तियों एवं सहायिकाओं का बुधवार को चिरईगांव ब्लॉक पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आंगनबाड़ी के कर्तव्य एवं अधिकार पर चर्चा किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने अपनी मांगों व समस्याओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही चिरयीगांव ब्लाक के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नंदकिशोर- ब्लाक संरक्षक, रेखा श्रीवास्तव- अध्यक्ष, नंदनी यादव- महामंत्री, सुनीता शुक्ला- उपाध्यक्ष, बीना मौर्या- कोषाध्यक्ष, मंजू देवी व रीता देवी- संगठन मंत्री, विनीता श्रीवास्तव व प्रमिला देवी- संयुक्त मंत्री। बबीता चौहान, पम्मी सिंह व ममता पटेल- कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुई। शेष कार्यकारिणी गठन करने को अध्यक्ष एवं महामंत्री को अधिकृत किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बाबूलाल मौर्य ने अपनी मांगों को जायज बताया जिसका ज्ञापन जिलाधिकारी वाराणसी व डीपीओ बाल विकास वाराणसी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही गयी। साथ ही चेतावनी भी दिया गया कि अगर हमारी मांगो पर विचार न ही किया गया तो पूरा काम बंद, कलम बंद करते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में गीता दुबे, सुनीता विश्वकर्मा, श्वेता सिंह, बिंदु पांडे, सीमा यादव, कुसुम गिरि, मनोरमा, नगीना मौर्या, गायत्री, उर्मिला राय, नंदकिशोर पटेल, दिलीप मौर्य सहित सैकड़ो आंगनबाड़ी कर्मचारी और पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कृष्णा जायसवाल ने अध्यक्षता बाबूलाल मौर्य ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)