पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सरकार पेंशनरों का उत्पीड़न बन्द करें, दिया धरना, सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन 

03 July, 2026  |  11:47 PM
सरकार पेंशनरों का उत्पीड़न बन्द करें, दिया धरना, सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों और सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिविल सेवा नियमावली वापस लेने और पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग को लेकर वरूणा बृज स्थित शास्त्री घाट पर मंगलवार को विशाल धरना प्रदर्शन किया और अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर के प्रतिनिधि को सौंपा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ प्रमोद मिश्रा ने कहा कि पेंशनर्स को वर्तमान सरकार भार समझती है। उनको आठवी वेतन आयोग का लाभ नहीं देना चाहती है। यह उनके हितों पर कुठाराघात है। जो अधिनियम पेंशनर्स में विभेक पैदा करें उसे सरकार को चाहिए तत्काल वापस ले लें। अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार आठवें वेतन आयोग के लाभों से 01 जनवरी 2026 से पूर्व सेवानिवृत होने वाले पेंशनर्स को वंचित करना चाहती है। पेंशन पाना पेंशनर्स का मूल अधिकार है। यह किसी के दया दृष्टि पर निर्भर नहीं है। इसलिए इनको आठवीं वेतन आयोग का लाभ मिलना चाहिए। माध्यमिक शिक्षा परिषद से सेवानिवृत अध्यक्ष डॉक्टर रामावतार यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारी विरोधी है। इसीलिए वह इनको मिलने वाले हर लाभ को कतर देना चाहती है और इन्हें पंगु बनाकर छोड़ना चाहती है। धरने की अध्यक्षता प्रमोद कुमार मिश्रा ने तथा संचालन जिला मंत्री अशोक सिंह ने किया।धरने में प्रमुख रूप से महिमा दत्त द्विवेदी, मंत्री रवि शंकर दुबे, अजय सिंह,मदन मोहन श्रीवास्तव, रमेश सिंह, गोपाल जी यादव, विजय प्रताप सिंह, गिरीश मिश्रा, ओमप्रकाश पाण्डेय, आनंद नारायण सिंह, सनत कुमार सिंह, रामजी पाण्डेय, रविंद्र नाथ सिंह, गुलाब सिंह, सीताराम, जगदम्बा सिंह, डॉक्टर राम अवतार यादव, अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह समेत सैकड़ों पेंशनर्स पदाधिकारी व कर्मचारीगण शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)