पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

 रोजगार मेले में 43 बेरोजगारों को मिला जाब आफर 

03 July, 2026  |  11:46 PM
 रोजगार मेले में 43 बेरोजगारों को मिला जाब आफर 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी द्वारा चौकाघाट परिसर में मंगलवार को एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में विजय इलेक्ट्रिकल्स, एसबीआई, स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस, भारत फाइनेंशियल, हाईटेक मैनपॉवर सर्विसेज समेत कुल 08 कंपनियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए थे। जिसमें 43 बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया गया। रोजगार मेले में कुल 289 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें 43 अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ा गया। रोजगार मेले में सफल अभ्यर्थियों को शुभकामना देते हुए सहायक निदेशक सेवा आयोजन वाराणसी मंडल मुकेश कुमार ने कहा कि आपका चयन जिस भी कंपनी में हुआ हो वहां पर आप पूरी ईमानदारी वह लगन के साथ कार्य करें। मेला प्रभारी दीप कुमार सिंह ने प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को सुझाव दिया कि आप किसी भी साक्षात्कार में सफल कैसे हो सकते हैं।इसपर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अगला बृहद् रोजगार मेला शिवपुर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत खण्डेश्वरी बाबा इण्टर कालेज के बगल में चांदपुर, मुस्तफाबाद, बलुआ रोड वाराणसी में 03.05.2025 को आयोजित किया जायेगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)