पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

गोबध अभियुक्त गिरफ्तार, इनामियां घोषित

03 July, 2026  |  11:42 PM
गोबध अभियुक्त गिरफ्तार, इनामियां घोषित

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर- थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दर्ज पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमे में फरार चल रहे 25000 के इनामिया अभियुक्त विकास पुत्र चुलबुली निवासी खेवशीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया है।एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसको लेकर पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया था। चोलापुर इंस्पेक्टर राकेश कुमार गौतम ने फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके गांव से गिरफ्तार किया।पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल रही। इस मामले में आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों में पुलिस की सक्रियता को लेकर विश्वास बढ़ा है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)