पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाई किक बॉक्सिंग विश्वकप में रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

03 July, 2026  |  11:36 PM
*थाई किक बॉक्सिंग विश्वकप में रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*दोनों खिलाड़ियों को महाविद्यालय ने लिया गोद, खर्च उठाएगा महाविद्यालय।

*हरहुआ*। सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय गहनी, आयर के सभागार में मंगलवार को सम्मान समारोह में थाईलैंड में आयोजित प्रथम थाई किक बॉक्सिंग विश्व कप प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर महाविद्यालय की छात्रा अंजली कुमारी और पूजा पटेल को उप-प्रबंधक नवीन कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अंगवस्त्रम, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

       उप प्रबन्धक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि खेल से जुड़े सभी खिलाड़ी जीवन में एक बार विश्वकप जैसी प्रतियोगिता में भाग लेने का सपना देखते हैं क्योंकि यह किसी भी खिलाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि होती है। श्री सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को गोद लेने की घोषणा कर कहा कि दोनों खिलाड़ियों के आगे का खर्च महाविद्यालय वहन करेगा। 

     प्राचार्य डॉ0संतोष कुमार सिंह ने दोनों खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी और उनको भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगीl

         महाविद्यालय की छात्रा अमीषा पटेल, प्रीति यादव, आस्था यादव, आँचल पटेल, रोली यादव, विशालाक्षी आदि ने दोनों खिलाडियों का स्वागत किया। डॉ. ज्ञांती सिंह, डॉ. कुसुम लता, डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. आराधना देवी, सुश्री सुधा यादव, डॉ. तृप्ति सिंह ने सम्मानित किया। पूजा पटेल के भाई किशन पटेल, श्याम सुन्दर पटेल और जयप्रकाश पटेल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरभि श्रीवास्तव ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)