पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

चार घंटे तक अपनी मांगों को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़े*

03 July, 2026  |  11:32 PM
चार घंटे तक अपनी मांगों को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़े*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*भदोही।* गाँव में जल निकासी की समस्या से परेशान होकर तीन युवक रविवार सुबह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। इस घटना के बाद हंगामा मच गया। जल निकासी की समस्या का निदान कराने के आश्वासन पर दोपहर दो बजे किसी तरह तहसीलदार और पुलिस ने नाराज युवकों को टॉवर से नीचे उतारा। तहसीलदार संजय कुमार के जल निकासी के आश्वासन के बाद पुलिस तीनों युवकों को थाना ले आयी। युवकों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए करते हुए उन्हें जेल भेजेगी। गोपीगंज कोतवाली के बड़ी गिराई गाँव में साल 2018 से जल निकासी की समस्या है। इस समस्या को लेकर साल 2022 के विधानसभा चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार भी किया था, छह साल बाद भी इस समस्या का हल नहीं निकल पाया।अपनी मांग को लेकर टॉवर पर चढ़े अभिषेक गुप्ता (19) अंकित गौड़ (19) और मुन्ना मौर्य ( 45) का दावा है की छह साल बाद चुनाव का बहिष्कार करने के बाद भी जल निकासी नहीं हो पाई, जबकि उस समय तहसीलदार मौके का निरीक्षण करने के बाद आश्वासन दिया था कि आप लोग वोट डालिए जल निकासी व क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत हो जाएगी। पीड़ित युवकों का दावा है कि भदोही जिलाधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र भी दिया गया फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना स्थल पर मौजूद महिलाओं में अंगुरा, देवी यादव, शीला, शकुंतला, निर्मला, और नगीना ने जिला प्रशासन की व्यवस्था पर आक्रोश जताते हुए कहा गाँव में सन 2018 से ही जलनिकासी नही है। वर्तमान की स्थिति यह बन गई है कि गांव की बेटियों की शादी के सपने भी टूट रहे हैं। अप्रैल में गाँव में कई बेटियों की शादियां हैं ऐसे में बारात कैसे आएगी। महिलाओं का दावा था कि जल जमाव और रास्ते के अभाव में लोग इस गाँव में बेटे-बेटियों का रिश्ता तय नहीं करना चाह रहे। उसी समस्या को जिला पंचयातराज विभाग तक पहुंचाने को लेकर युवक टॉवर पर चढ़ गए। लेकिन उल्टे पुलिस ने उन पर ही मुकदमा लाद दिया। पुलिस मीडिया सेल से दी गई जानकारी में बताया गया है कि मोबाइल टॉवर पर तीनों युवकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)