पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश पांडे के नेतृत्व में बूथों से गांव चलो अभियान कार्यक्रम*

03 July, 2026  |  11:29 PM
भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश पांडे के नेतृत्व में बूथों से गांव चलो अभियान कार्यक्रम*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* लोकसभा मछलीशहर में विधानसभा केराकत के अंतर्गत अंतर्गत बूथ संख्या 41 उमरी तारा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मछलीशहर श्रीप्रकाश पांडे के नेतृत्व में 11 अप्रैल, शुक्रवार को गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच भाजपा के जन विकास के कार्यों को बताया गया । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश पांडे के साथ बूथ अध्यक्ष आकाश सिंह , निर्भय सिंह , सुभाष सिंह, राम सजीवन पांडे, मोहन इत्यादि लोगों ने उमरी गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों के बीच भाजपा के जन उपयोगी नीतियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। हाथ में तिरंगा और भाजपा का झंडा लिए , भाजपा स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर आयोजित हुए अन्य विभिन्न कार्यक्रमों के पंपलेट भी बांटे गए । जिला उपाध्यक्ष मछलीशहर श्रीप्रकाश पांडे ने ग्रामीणों से संवाद कर उनको अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में जागरूक करने हेतु अभियान चलाया । गांव चलो अभियान के अंतर्गत उमरी तारा निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कई बूथों पर जन संपर्क करके गांव चलो अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)