पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

काशी आ रहे प्रधानमंत्री मोदी, ढाई घंटे करेंगे जनसभा, कई रास्तों पर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन, जानिए कहां बनाई गई पार्किंग*

03 July, 2026  |  11:24 PM
काशी आ रहे प्रधानमंत्री मोदी, ढाई घंटे करेंगे जनसभा, कई रास्तों पर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन, जानिए कहां बनाई गई पार्किंग*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* जनपद में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री यहां मेंहदीगंज क्षेत्र में दो घंटे तक एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल हरहुआ से रखौना रिंग रोड के पास निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री के साथ-साथ कई अन्य वीवीआईपी और वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 5:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रखौना से हरहुआ और हरहुआ से रखौना मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान सिर्फ जनसभा से संबंधित अधिकृत वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित*

जनसभा स्थल की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों को हरहुआ की तरफ जाने से रोका जाएगा और इन्हें मोहनसराय की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जो वाहन राजातालाब से हरहुआ जाना चाहते हैं, उन्हें जंसा या अकेलवा मार्ग से होकर परमपुर अंडरपास होते हुए भेजा जाएगा।

हरहुआ से प्रयागराज की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को रिंग रोड के जरिए कोईराजपुर ओवरब्रिज होते हुए वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट के पास की सर्विस रोड से परमपुर अंडरपास, फिर जंसा या अकेलवा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

*रैली में शामिल वाहनों के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था* रैली और जनसभा में भाग लेने वाले वाहनों के लिए रिंग रोड के पास अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं:

• P-01: हरहुआ की दिशा से आने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग। • P-02: रखौना की दिशा से आने वाले वाहनों की पार्किंग। • P-03: वीवीआईपी, मंत्रीगण, उच्च प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल (मेंहदीगंज नहर से रखौना की ओर)।• P-04: कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी में लगे अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के दो व चार पहिया वाहनों की पार्किंग। • P-05: वरिष्ठ अधिकारियों जैसे एसीपी, एडीसीपी, डीसीपी, एसडीएम, एडीएम आदि के वाहनों की विशेष पार्किंग। हरहुआ और रखौना की ओर से आने वाले जनसभा से संबंधित वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े कर पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।*यातायात पुलिस ने की यह खास अपील*

यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 11 अप्रैल को अत्यावश्यक स्थिति में ही कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों का प्रयोग करें। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय से पहले निकलें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)