पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

हादसा झोपड़ी में घुसा ट्रक तीन मासूम की गई जान जान

03 July, 2026  |  11:17 PM
 हादसा झोपड़ी में घुसा ट्रक तीन मासूम की गई जान जान

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*गाजीपुर।* जिले में दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां एक ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रेलर को पकड़ लिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे अधिकारियों ने आवास दिलाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए। जानकारी के अनुसार, गाजीपुर की गहमर कोतवाली इलाके के मां कामाख्या धाम के पास सड़क किनारे झुग्गी में सो रहे डोम परिवार के लोगों को शुक्रवार देर रात एक ट्रेलर ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)