पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

03 July, 2026  |  11:12 PM
स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* आराजी लाइन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय चक्रपानपुर के बच्चों ने मंगलवार की सुबह स्कूल चलो अभियान के तहत प्रभात फेरी जागरूकता रैली निकालकर बस्तियों में जाकर जागरूक किये।इस दौरान बच्चे अपने हाथों में रंग बिरंगी झंडिया तथा शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ। एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया। आधी रोटी खायेंगे, स्कूल पड़ने जरूर जायेंगे। खेल, पढ़ाई, भोजन प्यार, हर बच्चों का है अधिकार। आदि नारे लगाते हुए बच्चे चल रहे थे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम तिवारी बस्ती में घर-घर जाकर अभिभावकों से अपील कर रही थी कि अपने बच्चों का दाखिल अवश्य रूप से स्कूल में कराएं जिससे बच्चे समय से शिक्षा पा सके। इस दौरान सहायक अध्यापिका रिचा सिंह, शिव पूजन सिंह, अविनाश, मनोज सिंह, रमेश, शशिकला सिंह, सोनिका सिंह समेत समस्त अध्यापक व अध्यापिका रैली में मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)