पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

नए जगह शराब ठेके खोलने के विरोध में उतरी महिलाएं, प्रदर्शन

03 July, 2026  |  11:12 PM
नए जगह शराब ठेके खोलने के विरोध में उतरी महिलाएं, प्रदर्शन

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* बेनीपुर गांव (मिर्जामुराद) स्थित नहर मार्ग पर मंगलवार को लाटरी के बाद नए जगह देशी शराब ठेका खोलने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं ठेके के सामने नहर मार्ग पर बने रोड पर उतर आई और देशी शराब ठेके के विरोध में जमकर प्रदर्शन की।प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी व खजुरी चौकी प्रभारी अनिकेत श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे महिलाओं को समझाने लगे लेकिन महिलाएं प्रदर्शन करती रही।प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि बस्ती के पास सड़क मार्ग पर देशी शराब ठेका खोलने से नशेबाजों से माहौल खराब होगा और शराबी अक्सर शराब पीकर अभद्रता कर गालीगलौज करते रहेंगे।इससे आसपास के नए युवक भी बर्बाद हो जाएंगे उनके अंदर नशे की आदत आ जाएगी।वही आसपास थोड़ी दूर पर कई विद्यालय है जिसमें पड़ने के लिए छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़ी बच्चियां व बच्चे पड़ने जाते है उनको भी समस्या होंगी।गांव की महिलाएं उसी रास्ते से होकर बाजार, खेत आदि जगह आती जाती है ऐसे में महिलाओं को बाजार जाना दुस्वार हो जाएगा।किसी भी हालत में शराब की दुकान यहां नही खुलने देंगे।करीब तीन घंटे प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी के समझाने पर महिलाएं मानी और प्रदर्शन बंद की।देर शाम देशी शराब ठेका खुल गया।प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में मंजू देवी, आशा देवी, रेनू देवी, रेशमा देवी, मीरा, ममता, तारा, फूलदेई, सोनी, पूजा, किरण, उर्मिला, रंजना, रूपा, राजकुमारी देवी, चमेली देवी, लालमनी, मुन्नी देवी, प्रमिला देवी समेत सैकड़ों महिलाएं प्रदर्शन में मौजूद रही।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)