पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी : जिले के 57 नए चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक लाइटें, कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी निगरानी, सुधरेगी यातायात व्यवस्था* 

03 July, 2026  |  11:00 PM
वाराणसी : जिले के 57 नए चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक लाइटें, कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी निगरानी, सुधरेगी यातायात व्यवस्था* 

संप्रदाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

*वाराणसी।* शहर में आएदिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात के लिए 57 नए चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। इन चौराहों की निगरानी सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी। पुलिस अफसरों ने चौराहों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी है। शासन की मंजूरी के बाद टेंडर की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। 

 

मौजूदा समय में शहर के 21 चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगी हैं। पिछले दिनों वाराणसी दौरे पर आए सीएम योगी ने समीक्षा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग हुई। उसमें यह बात सामने आई कि शहर में ट्रैफिक लाइटें कम लगी हैं। इसके बाद पुलिस और यातायात विभाग की ओर से संयुक्त सर्वे कर पहले चरण में 57 चौराहों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। 

 

मई से लाइटें लगाने का काम शुरू होने की उम्मीद है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के अनुसार चौराहों की सर्वे रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लाइटें लगने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू होगी। 

 

इन चौराहों पर लगेंगी लाइटें 

 कबीरचौरा तिराहा, मैदागिन चौराहा, रामनगर चौराहा, बेनियाबाद चौराहा, विश्वेश्वरगंज तिराहा, महमूरगंज तिराहा, लोहटिया, कचहरी तिराहा, रविदास गेट चौराहा, ट्रामा सेंटर तिराहा, लहुराबीर चौराहा, पिपलानी कटरा, इंग्लिशिया लाइन तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, गिलट बाजार तिराहा, चंद्रा चौराहा, भोजूबीर सब्जी मंडी चौराहा, बरेका गेट, बौलिया तिराहा, पांडेयपुर पुलिस चौकी कट और नदेसर तिराहा समेत अन्य चौराहों पर लाइटें लगेंगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)