पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

 प्रगतिशील सोनकर धर्मशाला के भव्य उद्घाटन पर हुआ होली मिलन समारोह 

03 July, 2026  |  10:56 PM
 प्रगतिशील सोनकर धर्मशाला के भव्य उद्घाटन पर हुआ होली मिलन समारोह 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- महावीर मन्दिर के नजदीक टकटकपुर रोड पर स्थित "प्रगतिशील सोनकर धर्मशाला" का रविवार को भव्य उद्घाटन हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डीएलडब्ल्यू अधिकारी के पी सिंह सोनकर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अधिकारी नगर निगम लक्ष्मण सोनकर,एसआई वीवी सोनकर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से सोनकर धर्मशाला का उद्घाटन किया।इस मौके पर धर्मशाला के अधिष्ठाता अध्यक्ष राजकुमार सोनकर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह धर्मशाला समाज की एकता , संस्कृति, भाईचारा और सेवा भावना का प्रतीक है।हम सभी को इससे प्रेरणा लेकर सामाजिक दिशा में सतत कार्य करते रहना चाहिए। धर्मशाला के उद्घाटन और होली मिलन समारोह के अवसर पर महिलाओं और बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा गीत, नाटक, नृत्य आदि की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।इस कार्यक्रम में अतिथि कृष्ण कुमार सोनकर, मंजू लाल सोनकर, ओमप्रकाश सोनकर, हरी प्रसाद सोनकर, गौतम सोनकर, कल्लू राम सोनकर, प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद सोनकर के साथ ही क्षेत्र के अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का समापन होली की मंगलकामनाओं ,प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ अबीर लगाकर होली मिलन करते हुए किया गया।

 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)