पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

 वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के साथ "बजट पर चर्चा युवाओं के साथ" कार्यक्रम का आयोजन 

03 July, 2026  |  10:54 PM
 वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के साथ "बजट पर चर्चा युवाओं के साथ" कार्यक्रम का आयोजन 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- सनबीम वुमेन्स कालेज वरूणा में शनिवार को कैबिनेट के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के साथ" बजट। पर चर्चा युवाओं के साथ " कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और विशिष्ट अतिथि के रूप में सनबीम शिक्षण समूह के चेयरपर्सन डॉ. दीपक मधोक, वाइस चेयरपर्सन भारती मधोक, निदेशिका अमृता बर्मन, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कुलदीप अग्रहरि,भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री काशी क्षेत्र के आशुतोष पाल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से माता सरस्वती के मूर्ति पर माल्यार्पण पर और दीप प्रज्वलन कर कराया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत शिक्षक समूह के चेयरपर्सन डॉक्टर दीपक मधोक, वाइस चेयरपर्सन भारती मधोक, निर्देशिका अमृता बर्मन ने बुके देकर किया। स्वागत उद्बोधन में वाइस चेयरपर्सन भारतीय मधोक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनको धन्यवाद दिया कि उन्होंने बजट पर चर्चा के लिए इस महाविद्यालय का चुनाव किया। क्योंकि बजट पर बात करना आज हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है। बजट आम से लेकर खास सभी के लिए आवश्यक है। इस कार्यक्रम में आम बजट- 2025 पर चर्चा की गई। इसका कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बजट की बारीकियों से अवगत कराना और उनकी आर्थिक समझ को विकसित करना है। मुख्य अतिथि सुरेश खन्ना ने बजट की प्रमुख घोषणाओं, शिक्षा, स्टार्टअप, महिला सशक्तिकरण और रोजगार पर इसके प्रभाव की चर्चा की। छात्राओं से बजट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के पश्चात ही प्रश्न उत्तर भी हुआ। जिसमें छात्रा रीति खन्ना ने पूछा कि पीपीपी मॉडल क्या है।ये स्वास्थ्य और रोजगार सेवाओं में कैसे योगदान देगा। इसका उत्तर देते हुए कहा कि पीपीपी मॉडल का अर्थ है- पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल। जिसका इस्तेमाल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से संबंधित सभी परियोजनाओं के लिए किया जाता है जिससे जनता को लाभ मिले। छात्रा स्तुति ने पूछा कि आठ नए डाटा सेंटर पार्क की घोषणा की गई है। क्या वाराणसी में भी कोई डेटा सेंटर पार्क खुलेगा, क्या यह रोजगार में वृद्धि करेगा? कहा कि हां निश्चित ही डाटा सेंटर रोजगार में वृद्धि कर आर्थिक रूप से सबको समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य युवाओं को वित्तीय जागरूकता प्रदान करना है, ताकि वे देश की आर्थिक नीतियों को समझ सके और जागरूक नागरिक बन सके। इस कार्यक्रम के अंत में चेयरपर्सन डॉ. दीपक मधोक ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को बजट की समझ होनी चाहिए क्योंकि यह उनके भविष्य को प्रभावित करता है। यह बजट दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है और यह जहां नारी सुरक्षित वह देश सुरक्षित है। यह बजट सभी के बहुमुखी विकास में योगदान देगा। अन्त में उन्होंने पुनः सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकाल कर इस कार्यक्रम को 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)