पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी में बेटे की लाश देखकर ट्रेन से कटी माँ

03 July, 2026  |  10:51 PM
वाराणसी में बेटे की लाश देखकर ट्रेन से  कटी माँ

विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट

 

हाईवे पर ट्रक से टकराई थी बुलेट, अस्पताल में तोड़ा दम; घर से उठी दो अर्थियां

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर गांव के सामने रिंग रोड पर बीती रात संदिग्ध हालत में बुलेट से गिरकर युवक घायल हो गया था। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे ट्राॅमा सेंटर भिजवाया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां ने ट्रेन से कट आत्महत्या कर ली।

"जानकारी के अनुसार, लोहता थाना क्षेत्र के राम रायपुर गांव निवासी विनय कुमार सिंह (27) वर्ष पुत्र स्वर्गीय अनिल सिंह बीती रात लगभग 10 बजे परमपुर रिंग रोड की तरफ अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहा था। संदिग्ध स्थिति में गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एनएचआई के एंबुलेंस से BHU ट्राॅमा सेंटर भिजवाए, जहां रास्ते में ही घायल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए।

"हादसे में विनय की मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही मां समलावती देवी (56) को हुई तो वह बदहवास होकर गिर पड़ी। वह बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सकी। कुछ देर बाद लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव के सामने भोर में करीब 5 बजे ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)