पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी जिला अस्पताल: डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ ने CMS के खिलाफ खोला मोर्चा, इस्तीफा देने की चेतावनी

03 July, 2026  |  10:37 PM
वाराणसी जिला अस्पताल: डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ ने CMS के खिलाफ खोला मोर्चा, इस्तीफा देने की चेतावनी

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी जिला अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तीन दिन में सीएमएस को हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सीएमएस को हटाने की कार्रवाई नहीं हुई तो तीन दिन में सामूहिक इस्तीफा देंगे वाराणसी जिला अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने सीएमएस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को डॉक्टरों ने जिलाधिकारी, अपर निदेशक स्वास्थ्य और सीएमओ से मिलकर मांग पत्र सौंपा। जिस पर 40 डॉक्टरों और 20 से ज्यादा पैरामेडिकल स्टाफ के हस्ताक्षर भी हैं। जबरन कारण बताओ नोटिस देने का आरोप

अपने शिकायतीपत्र में डॉक्टरों ने मनमाने तरीके से अस्पताल में ड्यूटी लगाने, कागज पर डॉक्टरों को नोडल बनाकर खुद ही काम करने का आरोप सीएमएस पर लगाया है। जबरन कारण बताओ नोटिस देने और आए दिन मरीजों और तीमारदारों से दुर्व्यवहार सहित कई अन्य आरोप भी लगाए हैं सामूहिक इस्तीफा देने की दी चेतावनी 

वहीं डॉक्टरों के साथ प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सचिव डॉ. आरएन सिंह भी साथ रहे। उन्होंने भी स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य अधिकारियों से जिला अस्पताल के सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ ने तीन दिन में सीएमएस को हटाने की मांग की। ऐसा न होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)